मथुरा जनपद में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। योगी सरकार द्वारा करीब 65 करोड़ रुपये की धनराशि जल्द ही किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे फसल नुकसान की भरपाई हो सके।
बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा से छाता, नौहझील, गोवर्धन और फरह क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। जिला प्रशासन द्वारा नुकसान का तेजी से आकलन किया गया और सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देशन में सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया गया कि किसानों की क्षति का सटीक और अधिकतम आकलन किया जाए, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके। प्रशासन ने दिन-रात काम करते हुए सर्वे प्रक्रिया को प्राथमिकता दी।
जनपद में लगभग 70 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया हुआ है, जिनमें से करीब 40 हजार किसानों को बीमा का लाभ मिलना सुनिश्चित माना जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बीमा कंपनियों के माध्यम से भी जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि किसानों को समय पर राहत पहुंचाना प्राथमिकता है, ताकि वे अगली फसल के लिए तैयार हो सकें। सरकार और जिला प्रशासन की इस पहल से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वी पी एस खुराना









Users Today : 23
Users This Year : 23719
Total Users : 36312
Views Today : 95
Total views : 71361