चन्दौली चहनियां,
बिजली विभाग में तैनात सम्बीदा कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया । चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र मानदेय नही मिला तो सम्बीदा कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे ।
सकलडीहा तहसील के सम्बीदा कर्मियों का मानदेय एक महीना से ऊपर हो गया है । चहनियां बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को चहनियां,मारूफपुर,सुरतापुर, सकलडीहा,कमालपुर,धानापुर के सम्बीदा कर्मी पहुँचकर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमलोगों का मानदेय हर महीने की 1 तारीख को मिल जाता था ।
इस बार 18 तारीख होने को है फिर भी मानदेय नही मिला । हमारे परिवार का इसी से गुजारा होता है । बच्चो की पढ़ाई,घर का राशन,दवा आदि अन्य जरूरतें इस महंगाई के जमाने मे किसी तरह से पूरी होती है ।
हर लोगो का उधार रहता है जो मानदेय मिलने पर देते है । इस बार वो भी नही मिला । चाहे कड़कड़ाती सर्दी हो,मूसलाधार बारिश हो या फिर गर्मी में तेज हो जान जोखिम में डालकर हमलोग काम करते है । यदि समय से हर महीने मानदेय नही मिला तो सभी सम्बीदा कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे । यह धरना जिले स्तर पर संगठन के माध्यम से किया जायेगा ।
इस दौरान रमेश विश्वकर्मा,संजय गुप्ता,शिवमोहन विश्वकर्मा,कृष्णा मौर्य,सतीश यादव,राकेश राम,सतीश सोनकर,राकेश मिश्रा,सुरेश प्रजापति,प्रमोद,अरबिंद,जैनुद्दीन ,अमृतलाल,प्रवीण, अमित,चंद्रशेखर आदि सम्बीदा कर्मी उपस्थित रहे ।









Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 60
Total views : 71326