मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मथुरा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में
मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “ मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण 30 दिवस महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय , मथुरा के आदेशानुसार थाना भरतपुर गेट से होलीगेट के आस पास क्षेत्र में मिशन शक्ति व उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया व छोटी छोटी बच्चियों को गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया । महिलाओं को बताया गया कि बस/रास्तों/सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर जाकर तत्काल एफ0आई0आर0 के लिए जागरुक किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने एवं जागरुक करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश एवं निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेनपावर लाइन , 181 वीमेन हैल्पलाइन , 112 पुलिस आपातलीन सेवा , 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइवर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 

वी पी एस खुराना

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई