महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मथुरा जनपद में महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति मथुरा द्वारा भारत में शिक्षा क्रांति के अग्रदूत शिक्षा क्रांति ज्योति राव फुले जी के 199 वे जन्म दिवस पर सैनी मोहल्ला से प्रारंभ होकर औरंगाबाद मुख्य बाजार होते हुए गोकुल बैराज रोड स्थित फुले बगीची मैं स्थापित महात्मा फुले स्मारक तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

शोभा यात्रा का उद्घाटन समाजसेवी नरेंद्र सैनी एवं अनिल अग्रवाल समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र ने संयुक्त रूप से पुष्प वर्षा कर किया।

इस मौके पर दोनों नेताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत में शिक्षा क्रांति का दीप जलाकर अलख जलाने वाला प्रेरणादाई व्यक्तित्व बता कर याद किया।

शोभा यात्रा का औरंगाबाद क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर मिष्ठान वितरण कर जलपान कराकर भव्य स्वागत किया

साथ ही शोभा यात्रा में चल रहे वरिष्ठ लोगों का एडवोकेट बद्री प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में नीला गमछा पहनकर स्वागत किया।

इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन के प्रमुख कार्यों को सबके कार्य बात कर आज भी प्रासंगिक बताया और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भगवान सिंह राल वाले, कौशल सैनी, बन्टी पार्षद, भीक चन्द्र सैनी, लुकेश कुमार राही, जगदीश सैनी, काके सैनी, शिव सिंह सैनी, दिलीप सैनी, तारा चंद्र सैनी, जागेश्वर यादव, मुकेश सैनी, राहुल सैनी, रोशन लाल सैनी, ओम सैनी, घनश्याम सैनी, कैलाश सैनी, खेमचंद सैनी, आकाश बाबू, भीकचन्द सैनी, कोमल सैनी, संतोष सैनी, जसवंत सिंह कुशवाहा, भोला सैनी, राम सैनी, अनिल सैनी, आदि उपस्थित रहे।

 

 

वी पी एस खुराना

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई