थाना मिर्जामुराद पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय दक्षता, गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 17.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पर गुमशुदा महिला के परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि वे दर्शन-पूजन हेतु आए थे। इसी दौरान उनके साथ आई महिला निधि गुप्ता पुत्री स्व0 प्रकाश गुप्ता, निवासी इंदरगढ़, थाना इंदरगढ़, जनपद दतिया, मध्य प्रदेश, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, अचानक कहीं चली गईं। प्राप्त सूचना पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा महिला की तलाश हेतु टीम गठित की गई तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को महिला का फोटो उपलब्ध कराकर तलाश हेतु निर्देशित किया गया।

अथक प्रयास के उपरान्त चौकी प्रभारी खजूरी उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा रिंग रोड रखौना ब्रिज के पास मैन लेन से गुमशुदा महिला निधि गुप्ता को सकुशल बरामद किया गया। महिला की पहचान फोटो के माध्यम से सुनिश्चित होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना पर महिला की बहन नीलम गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता, निवासी इंदरगढ़, जनपद दतिया, मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ मौके पर उपस्थित हुईं। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर गुमशुदा महिला निधि गुप्ता को नियमानुसार उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जो उसे सकुशल अपने साथ लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।

*गुमशुदा महिला के सकुशल बरामद होने पर परिजनों द्वारा थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*

1. उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल, चौकी प्रभारी खजूरी
2. म0उ0नि0 श्रीमती ममता
3. का0 रामाश्रय सरोज
4. का0 ऋतुराज कुमार
5. रिक्रूट का0 कैलाश शर्मा

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई