थाना अध्यक्ष से मानवाधिकार संगठन की खास मुलाकात, जनहित मुद्दों पर गहन मंथन।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पड़री (मीरजापुर): अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को पड़री थाने के थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं व जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

पहाड़ी मंडल अध्यक्ष अभय त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में सामाजिक समरसता, कानून व्यवस्था और मानवाधिकार संरक्षण को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। संगठन के सदस्यों ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की।

थाना अध्यक्ष ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई