चन्दौली मुगलसराय आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक जन सुनवाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र काशीपुरा स्थित वीआईपी लॉन (आलूमिल, मुगलसराय) के पास स्थापित किया गया है। केंद्र का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ‘बीनू’ के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश चौहान सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्येंद्र बारी ने कहा कि मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाकर सेवा करने का जो मौका दिया है
उसको मैं बखूबी से निर्वाह करूंगा प्रदेश के हर जिले का भ्रमण करके जनता की समस्याओं व जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं इस केंद्र की स्थापना से अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे चंदौली में ही अपनी शिकायतें दर्ज कराकर उनका निस्तारण करा सकेंगे।
जन सुनवाई केंद्र का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को शीघ्र और प्रभावी न्याय दिलाना है। केंद्र प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। यहां आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए अरुण श्रीवास्तव (जिला प्रतिनिधि) और दिलीप बारी (मंडल महामंत्री, किसान मोर्चा भाजपा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों के अधिकारी भी जन सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके।
इस मौके पर कुंदन सिंह राजीव गुप्ता, सतीश सिंह, राजेश चौहान, बुल्लू यादव, दीपक जायसवाल और दीनदयाल गोंड सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 22
Users This Year : 23718
Total Users : 36311
Views Today : 94
Total views : 71360