चंदौली/पीडीडीयू नगर: चंदौली जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब जिले के होनहार चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को हाउस ऑफ पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
10 अप्रैल को आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए चुनिंदा 150 विशेषज्ञों के बीच डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने अपने शोध और अनुभवों को साझा किया।
इस प्रतिष्ठित मंच पर उन्होंने ऑटो इम्यून डिजीज पर आधारित अपना रिसर्च-ओरिएंटेड केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली।

इस अवसर पर ब्रिटिश सांसद लार्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा द्वारा उन्हें उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. अभिमन्यु पांडेय की इस उपलब्धि से न केवल चंदौली बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। यह सम्मान उनके वर्षों के शोध, समर्पण और होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का परिणाम है।









Users Today : 22
Users This Year : 23718
Total Users : 36311
Views Today : 94
Total views : 71360