चन्दौली-चहनिया उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय डेरवा खुर्द में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जें से 42 ब्लू लाईम देशी अवैध शराब बरामद किया गया।
अभियुक्त की पहचान राज सिंह पुत्र योगेश कुमार सिंह निवासी डेरवा खुर्द थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 22 वर्ष के रुप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 83/2026 धारा 60 आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ अभियुक्त-
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग पास के शराब के ठेके से थोड़ी थोड़ी मात्रा में शराब इकट्टठा कर रात्रि में व दिन में बेचता हूँ जिससे मुझे अच्छा मुनाफा मिलता है और यही मेरा आय का मुख्य साधन है इसी से मेरा जिविकोपार्जन होता है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 23
Users This Year : 23719
Total Users : 36312
Views Today : 95
Total views : 71361