वाराणसी। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए सख्त निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिन पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दूरभाष पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधे बात कर शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक शिकायत का समाधान पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाना अनिवार्य है।









Users Today : 36
Users This Year : 23732
Total Users : 36325
Views Today : 128
Total views : 71394