OLX के माध्यम से बिहार व यूपी के अलग अगल जिलो में मकान मालिक से कमरे को भाडे पर लेकर मकान मालिक को अधिक धन का लालच देकर ट्रेडिंग व अन्य लुभावने वादे करके मोटी रकम लेकर फरार हो जाने के सम्बन्ध मे थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार । व अभियुक्तगणो से एक पल्सर मोटर साइकिल 09 अदद मोबाइल, टैबलेट ,लैप्टाप ,नकद व अन्य सम्बन्धित उपरकण बरामद किया गया ।
आवेदक शैलेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह निवासी तुराबखानी कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर के द्वारा 0LX पर कमरा किराये पर दिये जाने हेतु आपना विवरण डाला था। अभियुक्त अजय यादव उर्फ मोहित द्वारा वादी मुकदमा से सम्पर्क कर कमरा भाडे पर लिया गया तथा वादी को ट्रेडिंग व अन्य लुभावने वादे करके अधिक धन का लालच देकर अलग ट्रान्जेक्शन अलग अलग माध्यम से कराकर मोबाइल के माध्यम से लोन करके 700000 व 1200000 नकद कुल 19,00,000.00 रूपया ट्रान्सफर करा कर धोखे से लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 46/2025 धारा 318(4) 319(2) BNS 66D IT Act. पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही है।
उक्त प्रकरण के दृष्टिगत श्री कुँवर अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं श्री अखण्ड प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा श्री सौरभ सामंत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में उक्त घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गयी। जिसमें घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 303(2)/317(2) BNS की बढौत्तरी की गयी। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है।
इस तरह के साइबर अपराध के प्रकरण पहली बार प्रकाश मे आया है । जिसमे अभियुक्तो द्वारा ऐसे मकान मालिक को मोहरा बनाया जाता है । जो अपने मकान को भाडे पर देने के लिये OLX पर एड डालते है । व परिवार से सम्पन्न होते है ।
गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-
1. अजय प्रताप यादव उर्फ मोहित पुत्र संजय सिंह यादव निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना चांद जनपद भभुआ बिहार । गिरफ्तारी का दिनांक 02.12.2025 समय 23.50 बजे ग्राम सोनारी थाना फतुहा पटना बिहार ।
2. तेज प्रताप यादव पुत्र राम राज यादव निवासी हरबल्लमपुर थाना दुर्गावती जिला भभुआ बिहार । गिरफ्तारी का दिनांक 03.12.2025 समय 07 बजे सुबह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन थाना भभुआ बिहार .।
3. रंजन यादव पुत्र स्व0 नन्दू यादव निवासी ग्राम मसौनी थाना चन्दौली । गिरफ्तारी का दिनांक 03.12.2025 समय 14.30 बजे साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर ।
आपराधिक इतिहास-
1. अभियुक्त अजय प्रताप यादव उर्फ मोहित पुत्र संजय सिंह यादव निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना चांद जनपद भभुआ बिहार ।
1. मु0अ0स0 46/2025 धारा 318(4)/319(2)/ 303(2)/317(2) BNS व 66 D IT ACT साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर ।
2. मु0अ0सं0 29/2024 धारा 419/420 भादवि व 66 D IT ACT साइबर क्राइम थाना जनपद चन्दौली,
3. मु0अ0सं0 241/2024 धारा 406/420/506 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
4. मु0अ0सं0 32/2024 धारा 419/420 भादवि व 66 D IT ACT थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली,
5. मु0अ0स0 1422/2024 धारा 303(2) BNS थाना अभियापुर, जनपद मुजफ्फरपुर बिहार ।
6. मु0अ0स0 1584/2024 धारा 303(2) BNS व 66 C IT ACT थाना अभियापुर, जनपद मुजफ्फरपुर बिहार ।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद लेपटाप ASUS VIVO BOOK
2. 09 अदद मोबाइल अलग अलग कम्पनी की
3. एक अदद सैम्संग टैबलेट
4. एक अदद पैन कार्ड वादी मुकदमा का
5. दो अदद पास बुक
6. एक अदद मोटर साइकिल रंग काली पल्सर 125 CC
7. नकद 2950 रुपया
8. तीन अदद सिम कार्ड
9. 04 अदद एटीएम कार्ड
गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह
2. निरी0 सुरेश कुमार वर्मा
3. हे0का0 अबू हमजा
4. का0 लोकेन्द्र राजपूत
5. का0 विक्रम बघेल
6. का0 एजाज खान
7. का0 शिवम यादव
8. का0 शिव कुमार
9. का0 अंकित कुमार शुक्ला











Users Today : 11
Users This Year : 6349
Total Users : 18942
Views Today : 14
Total views : 37426