ग्राम प्रधान ने पटाखे न छोड़ने का दिलाया संकल्प – घनश्याम यादव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेवापुरी    क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के ग्राम पंचायत जगापट्टी के सचिवालय में शनिवार को धनतेरस,दीपावली,भैयादूज त्योहार के मद्देनजर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव के अध्यक्षता में एक  बैठक की गयी। बैठक में ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ब्यापारी,स्वयंसेवी संस्था,पुलिस मित्र सहित अन्य लोग शामिल थे।बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपने गांव में पटाखा न छोडवाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने दीपावली त्योहार को शांति पूर्वक मनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जो भी ब्यक्ति समाज मे वैभनस्य पैदा करने का प्रयास करेगा उससे पुलिस सख्ती से निबटेगी।साथ ही दीपावली त्योहार पर पटाखा की दुकान कत्तई नही लगेगी। बैठक में लोगो से आग्रह किया गया कि प्रदूषण मुक्त वातावरण रखने के लिए घर पर पटाखे कत्तई न छोड़े।

इसके प्रति बच्चों को प्रेरित करें कि पटाखा छोड़े। वही चौकी प्रभारी जगदम्बा सिंह ने लोगो से कहा कि दीपावली का त्योहार क्षेत्र के सभी लोग भाईचारा व आपसी सौहार्द के साथ खुशी पूर्वक मनाये।बैठक में लालजी माली ,अभिषेक माली, रोहित गौड़, सत्यम सिंह, जग्गू माली, प्रदीप माली, सतीश कुमार सरोज, आशीष सिंह, नवीन दुबे, अमन तिवारी ,पवन यादव,अजय गौड़, संजय यादव, सतेंद्र यादव सहित पचासों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लखनऊ में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।