दीपोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं ने बनाई रंगोली, छात्राओं को किया गया सम्मानित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद   गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में धनतेरस पर शनिवार को छात्राओं द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।दीपोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं ने सुंदर रंगोलियां बनाकर सबका मन मोह लिया।छात्राओं ने अलग-अलग प्रकार की मिट्टी के दिए जलाकर महाविद्यालय परिसर को सजा दी थी।

दीपावली को देकर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रबंधक ने कहा कि दीपावली पर्व खुशियां बांटने का त्योहार होता है।

इस दिन हम अपनों संग खुशी साझा करें। त्योहार एकता का प्रतीक होता हैं और मिट्टी के दिए का प्रयोग करने के लिए जागरूक किये जिससे जरूरतमंद दिए बनाने वालों के घर भी खुशियों से रोशन हो सके।वही रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीतांजलि यादव, श्रेया पांडेय, द्वितीय स्थान माही तिवारी, साक्षी दूबे व तृतीय स्थान सोनम, सोनी पटेल आई तीनों छात्राओं को प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।

अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, शिवांगी सिंह ‘शालू’, प्रवक्ता डॉ. अंजना सिंह, विजय सिंह, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, डॉ. संगीता सिंह, स्नेहा मिश्रा, श्वेता, संगीता, अमृता सिंह, संजू गुप्ता, आरती प्रजापति, राजेश सिंह, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, गोलू समेत अन्य प्रवक्तागण व स्टॉप उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई