सेवापुरी धन की अधिष्ठाती भगवती माँ लक्ष्मी का पर्व धनतेरस(धनवन्तरी पूजन) शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक धन पर दीप जलाकर माँ लक्ष्मी का पूजन-अर्चन किया। गांवों में लोग सायंकाल स्नान ध्यान कर धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी के निवास हेतु पूजन किया।इसके पश्चात धनतेरस पर लोगो ने नये वर्तन व कपड़े खरीद कर पर्व को ख़ुशी पूर्वक सुख,समृद्धि के लिये मनाया।
धनतेरस पर वर्तन की दुकानों,कपड़ा व सोनारों के यहा लोगो की अपार भीड़ देखने को मिली।बाजारों में काफी चहल पहल रही।बाजारों में वर्तन,सोना-चांदी,कपड़ा खरीदकर परम्परा के शुभफलदायी होने की कामना की।लोगो ने धन पर देशी घी के दिये जलाकर समृद्धि की कामना की।