डीडीयू नगर ‘द’ गुरुकुलम स्कूल में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय को रोशनी से सजाया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पर्व का महत्व समझाना।
डीडीयू नगर स्थित द गुरुकुलम स्कूल मे दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय को रंग बिरंगी झालरों एवं दीयों से सजाया गया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति रीति-रिवाज और पर्व के महत्व को समझाना था।
महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका मुख़र्जी, समन्वयक मृदुला राय, सविता दास व सूरज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद बच्चों ने रंगारंग नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण मंचन और रावण दहन रहा।
रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित नाटक प्रस्तुति रामलीला मंचन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
दर्शकों को रामायण के आदर्शों और सीख का महत्व समझाया। विद्यालय प्रांगण में कला प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार की पेंटिंग, स्केच, रंगोली, माला, क्राफ्ट आदि को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रावण का पुतला दहन किया गया।
प्रधानाचार्या प्रियंका मुख़र्जी ने सभी के लिए दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा-दीपों का यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि जीवन में सदैव प्रकाश, ज्ञान और सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए।
विद्यालय के ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को संस्कारवान और आत्मविश्वासी बनाते हैं।”









Users Today : 15
Users This Year : 11654
Total Users : 24247
Views Today : 16
Total views : 47561