धीना रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को देर शाम संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का आयोजन समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के 49 वें जन्मदिवस के अवसर पर जूनियर हाई स्कूल कम्हरिया के परिसर में शुरू हुआ।
फाइनल मैच कम्हरिया ने चहनिया की टीम को 34,19 अंक से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विद्यायक सुशील सिंह ने विजेता टीम को 11000 व उप विजेता को 5100 सौ रुपये सहित ट्राफी व ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया।इसमें जोगवा, अमड़ा, बरहनी, सैयदराजा, तुलसी आश्रम, रामगढ़ बिहार, जमानिया, कम्हरिया बी,पिपरी, गाजीपुर, पिपरदहा, कम्हरिया ए, धूसका,जनौली, एवती, रामरूपदासपुर, अहिकौरा, धानापुर, रामपुर, धीना आदि टीम शामिल रहे।
प्रतियोगिता का सेमी फाइनल में धूसका को हराकर चहनिया व भट्टी को हराकर कम्हरिया ने फाइनल मैच में प्रवेश किया।
फाइनल मैच में कम्हरिया ने चहनिया की टीम को 34,19 अंक से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।इससे खिलाड़ियों के अंदर आगे बढ़ने की चाह बढ़ती है।
प्रत्येक प्रतियोगिता में हार जीत लगा रहता है।हमें कभी भी हार से घबराना नहीं चाहिए।हार की कमियों को खोजकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
इस अवसर पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, समिति सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू,डाक्टर जयकुमार सिंह,अनिल सिंह, यशवर्धन सिंह, परमानंद सिंह, भगवती त्रिपाठी,इंद्रजीत बिंद, जयप्रकाश उपाध्याय, संजय दुबे, बिनोद राजभर, निखिल सिंह,रितेश राज यादव, मनोज सिंह,उमेश यादव,भानु प्रताप सिंह, वीरू सिंह आदि रहे









Users Today : 15
Users This Year : 11654
Total Users : 24247
Views Today : 16
Total views : 47561