चंन्दौली बबुरी जनपद में बीते 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते चंद्रप्रभा नदी सहित अन्य नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। तेज जल प्रवाह के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे दर्जनों गांवों बबुरी नगई नकनान पुर दुदे पंटनावा ददरा भुरकुंडा बहोंरा गोडी़ जरखोर जगदीशपुर भटपुरवा रघुनाथपुर भटरौल भवतपुरा इंद्रपुरा खरीद सहित कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे क्षेत्र के लोगों, विशेषकर किसानों की परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं और ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इसी समस्या को लेकर मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह, रविवार को चंदौली पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और दर्जनों ग्रामीणों किसान के साथ उनका घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष नदियों की समय-समय पर सफाई न होने और तटबंधों की मरम्मत में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि समय रहते तटबंधों की मरम्मत और नालों की सफाई करवा देता तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
राणा प्रताप सिंह ने मुख्य अभियंता से यह मांग की कि चंद्रप्रभा नदी और अन्य सहायक नदियों की नियमित सफाई की योजना बनाई जाए, साथ ही तटबंधों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके।
इस दौरान सिंचाई विभाग के दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता ने किसानों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का स्थायी समाधान निकालने हेतु शीघ्र ही सर्वे कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी









Users Today : 46
Users This Year : 12446
Total Users : 25039
Views Today : 109
Total views : 49546