सकलडीहा
इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जयंती समारोह के अवसर पर एक पदयात्रा का भी आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उनके संघर्षों को याद करने और एकता का संकल्प लेने के उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली गई।

भाजपा द्वारा आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ सकलडीहा इंटर कॉलेज से शुरू होकर चतुर्भुजपुर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी थी। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बज रहे थे और लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।प्रभारी मंत्री गोंड ने आगे कहा कि सरदार पटेल के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया। ऐसे राष्ट्रभक्त की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, भाजपा नेता अमित सिंह, सोनू सिंह, टुनटुन सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी, अरुण जायसवाल, रंजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, नीरज सिंह, रामजी राम, विजय जायसवाल सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सत्यमूर्ति ओझा ने किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 8
Users This Year : 24088
Total Users : 36681
Views Today : 9
Total views : 72092