सकलडीहा
आपूर्ति कार्यालय में नया राशन कार्ड बनाने वह नाम जोड़ने का काम बीते दो महीनों से ठप पड़ा है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पात्र लोग राशन लेने से वंचित हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द नया राशन कार्ड बनाने व नाम जोड़ने का काम शुरू करने की मांग किया है।
दरअसल सकलडीहा आपूर्ति कार्यालय के अंतर्गत तीन विकासखंड आते हैं। जिसमें चहनियां,सकलडीहा और धानापुर विकास खण्ड है। ऐसे में इन विकास खण्डो के पात्र ग्रामीणों का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। और ना ही कार्ड में किसी परिवार के सदस्य का नाम जुड़ रहा है। यह कार्य 22 सितंबर से बंद है। और लोग दूर-दराज से आकर पूर्ति कार्यालय से बैरंग वापस लौट रहे हैं।
ग्रामीण सुक्खू राम,मदन राय घूरेलाल का कहना है कि कई बार पूर्ति कार्यालय जाने के बाद भी अभी तक नाम नहीं जुड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अभी लक्ष्य पूरा है।ऐसे में नया नाम नहीं जुड़ पाएगा।अपात्रों का नाम कटने और केवाईसी न होने पर नाम काटा जा रहा है।इसके बाद खाद्य और रसद विभाग की वेबसाइट शुरू होने पर नया नाम जोड़ा जाएगा।
इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव का कहना है कि जनपद में 13510 61 राशन कार्ड बने हैं।जो 2011 की जनगणना के अनुसार 79 परसेंट के लक्ष्य को पूरा कर रहा है।ऐसे में उच्चाधिकारियों ने वेबसाइट को बंद कर दिया है।जिससे पूरे चन्दौली जनपद में नया राशन कार्ड और नाम जोड़ने का काम बंद है।
अब अपत्रों की संख्या घटने के बाद नया राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने का कार्य शुरू होगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 67
Users This Year : 17108
Total Users : 29701
Views Today : 145
Total views : 58870