वाराणसी, 11 नवंबर 2025 विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लहरतारा वार्ड में विक्रम सिंह के आवास से बेबी सिंह के आवास तक ₹ 14.68 लाख की लागत से 152.70 मीटर भूमिगत जल निकासी एवं चौका रिसेटिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक अशोक कुमार श्रीवास्तव से कराया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण पार्षद संजू सरोज ने किया।
इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लहरतारा वार्ड के ही जिउतपुर में डॉ. कृष्णा सिंह के आवास से प्रमोद जायसवाल के आवास होते हुए राधा मिश्रा के आवास तक ₹12.50 लाख की लागत से 133.50 मीटर भूमिगत जलनिकासी एवं चौक रिसेटिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक प्रमोद श्रीवास्तव से कराया गया। रामचंद्र भारद्वाज ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल एवं वेद प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने हाथों से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश गुप्ता, दीपक मिश्रा, अमित पाल, मनोज जायसवाल, विक्रम सिंह, विकास जायसवाल, सुजीत गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, दीपक मिश्रा, अमित पाल, मनोज जायसवाल, विक्रम सिंह, विकास जायसवाल, सुजीत गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, राजेश मौर्य, कृष्ण प्रकाश शास्त्री, श्यामलाल गुप्ता दास, सुनील सिंह, अजय सिंह, सोनी राय, नीतू सिंह, प्रशान्त जायसवाल, रामसेवक यादव, जवाहरलाल मौर्या सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Users Today : 63
Users This Year : 6303
Total Users : 18896
Views Today : 131
Total views : 37356