चन्दौली डीडीयू नगर
दिल्ली से चली ऐतिहासिक चरण पादुका यात्रा आज मुगलसराय स्थित गुरुद्वारा साहिब जीटी रोड पहुंची। यहां सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और भाजपा नेताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
यह यात्रा साहिब गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी की चरण पादुका को लेकर जा रही है। यह पादुका वर्षों से दिल्ली में हरदीप सिंह पुरी परिवार के पास सुरक्षित थी, जिसे परिवार ने पटना साहिब गुरुद्वारे में सुशोभित करने के लिए दान किया है।

यह चरण पादुका यात्रा दिल्ली से शुरू होकर पटना साहिब गुरुद्वारे में समाप्त होगी, जहां गुरु महाराज की चरण पादुका को स्थापित किया जाएगा।
यात्रा की देखरेख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और चढदी कला सेवा संस्था के सदस्य कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, सैयद राजा विधायक सुशील सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, निवर्तमान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सदस्य शिव शंकर पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सतीश चौहान, लघु उद्योग संयोजक काशी क्षेत्र अनिल कुमार गुप्ता (गुड्डू गुप्ता), पूर्व नगर उपाध्यक्ष/मनोनीत सभासद विशाल तिवारी, चंदेश्वर जायसवाल, गुरदीप सिंह, जय किशन, नगर महामंत्री राजीव गुप्ता, रंजन शाह, सभासद निधि तिवारी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मालती गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, सभासद महेंद्र पटेल, सभासद सुनील विश्वकर्मा और राकेश कनौजिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।











Users Today : 27
Users This Year : 17722
Total Users : 30315
Views Today : 53
Total views : 60121