चन्दौली इलिया बुद्ध विहार महामाया सरोवर सेवा संस्थान ट्रस्ट सैदूपुर के प्रांगण में रविवार को धम्म ज्योति पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर लगभग 2000 दीपक जलाकर भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा अर्पित किया। दीपों की ज्योति से पूरा बौद्ध विहार परिसर सुनहरी रोशनी में नहाया नजर आया।
संस्था के अध्यक्ष बलवंत सिंह मौर्य ने बताया कि भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त होने के बाद जब वे अपने पिता के बुलावे पर पहली बार बोधगया से कपिलवस्तु गए थे, तब उनके स्वागत में पूरे नगर को दीपों से सजाया गया था। उसी ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में प्रत्येक वर्ष धम्म ज्योति पर्व मनाया जाता है, जो बौद्ध अनुयायियों में प्रकाश, शांति और करुणा का संदेश देता है।

इस दौरान उपस्थित जनों भगवान बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान बुद्ध के उपदेशों को याद किया और समाज में शांति, समानता तथा अहिंसा का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को धम्म ज्योति पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही खीर प्रसाद का भी वितरण किया गया
इस अवसर पर दशरथ मौर्य, वासुदेव मौर्य, लालजी सिंह, मारकंडे मौर्य, लोकपति सिंह मौर्य, संदीप कुमार, क्रांति कुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, कुंदन सिंह, इंद्रदेव ठाकुर, कल्याण भंते, पूर्व ग्राम प्रधान अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य उषा सिंह, गिरधारी मोर्य, संतोष मौर्य, जय नाथ मौर्य, रामकेश मौर्य, ज्योत्सना देवी, शकुंतला देवी, सौरभ सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 69
Users This Year : 11632
Total Users : 24225
Views Today : 148
Total views : 47533