चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डीडीयू जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं।
आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत के नेतृत्व में टीमें जंक्शन पर लगातार निरीक्षण कर रही हैं। दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले सामान्य डिब्बों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यात्रियों को लाउड हेलर के माध्यम से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही, ‘मेरी सहेली’ टीम को भी सक्रिय किया गया है, जो यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ने और यात्रा के दौरान उनकी देखभाल में मदद कर रही है। ट्रेनों के गेट पर न बैठने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील भी की जा रही है।
आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ स्टेशन पर पूरी तरह मुस्तैद हैं। यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपनी यात्रा सुरक्षित ढंग से पूरी कर सकें।









Users Today : 1
Users This Year : 11640
Total Users : 24233
Views Today : 1
Total views : 47546