मुगलसराय में युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या की

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुड़ा बाजार चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 02 हनुमान नगर में एक 35 वर्षीय युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक का शव रविवार को उसके घर में मिला, जो लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अरविंद उर्फ झगड़ु के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। अरविंद नगर स्थित मछली मंडी में मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।

मृतक के भाई ने बताया कि अरविंद की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व चंदौली में हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लगभग दो महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसके बाद से अरविंद परेशान रहने लगा था। वह देर रात तक नशा करके घर आता था और कई-कई दिनों तक अपने कमरे में बंद रहता था।

इस बार भी परिजनों को लगा कि वह अपने कमरे में सोया होगा। हालांकि, रविवार को जब उसके कमरे से तेज दुर्गंध और मक्खियां आने लगीं, तो उन्हें शक हुआ। दरवाजा धक्का देकर खोलने पर अरविंद का शव पंखे से डीस के तार के सहारे लटका हुआ मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई