दिनांक 21.10.2025 पुलिस स्मृति दिवस- 2025 के अवसर पर 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर,वाराणसी स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्र व प्रदेश,मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की वीरगाथा को याद कर सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के द्वारा श्रद्धा सुमन व पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया तत्पश्चात अमर वीर शहीद को नमन किया गया.
इस अवसर पर राजेश कुमार -सहायक सेनानायक सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया.
🌹है नमन उनको जो, यशकाय को अमरत्व देकर,
इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गए हैं,
है नमन उनको जिनके सामने बौना हिमालय ,
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए हैं 🌹