सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज, बसनी की कक्षा 8 की छात्रा अंजू पासवान ने जिला विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता २०२५-२६ सत्र के 14 वर्षीय बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 600 मीटर की तीनों ही रेस में प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया और चैम्पियन ट्रॉफी जीती। इस छात्रा को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए २५ अक्टूबर को चंदौली जाना है। छात्रा के इस प्रतिभाग में विद्यालय के हिन्दी अध्यापक डॉ राजेश कुमार सिंह एवं सुधीर शर्मा सर ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।
विद्यालय के प्रबंधक सतीश सिंह , प्रधानाचार्य नीरज कुमार एवं पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बच्ची के पिताजी बबलू पासवान एवं छात्रा की क्लास टीचर मैडम सीमा भाटिया का भी बहुत सहयोग मिला। यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ शैलेंद्र नारायण सिंह एवं बबलू यादव जी ने दी।










Users Today : 22
Users This Year : 6360
Total Users : 18953
Views Today : 42
Total views : 37454