कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि “हर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके।”
जनसुनवाई के दौरान एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ा गया, वहीं एक लाभार्थी को राशन कार्ड, एक को आयुष्मान कार्ड तथा एक अन्य को दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ा गया।










Users Today : 68
Users This Year : 19403
Total Users : 31996
Views Today : 128
Total views : 63564