वाराणसी, 17 अक्टूबर वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक शुक्रवार की भांति भी शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय, महमूरगंज में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सतत रूप से चली, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
काजीपुरा खुर्द निवासी सोना मौर्या ने क्षेत्र में कुएं पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनवाने का निवेदन किया। इस पर विधायक ने नगर आयुक्त, वाराणसी को जनहित में समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। बजरंग नगर, भीटी के निवासियों ने ग्यारह हजार किलोवाट के जर्जर हो चुके हाइटेंशन तार को यथाशीघ्र बदलवाने का निवेदन किया।










Users Today : 76
Users This Year : 19411
Total Users : 32004
Views Today : 138
Total views : 63574