वाराणसी दीपावली पर्व को लेकर वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
एडीसीपी सरवन टी. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैंट स्टेशन परिसर, रोडवेज और आसपास के संवेदनशील इलाकों में गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे के पार्सल ऑफिस और सामग्री घर की गहन जांच की गई। मौके पर जीआरपी की टीम भी मौजूद रही।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एडीसीपी ने जीआरपी को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए।पुलिस का कहना है कि दीपावली के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।










Users Today : 69
Users This Year : 19404
Total Users : 31997
Views Today : 129
Total views : 63565