मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एसपी (राजातालाब) अजय कुमार श्रीवास्तव व मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद   थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया।छात्राओं को मिशन शक्ति से जुड़ी जानकारी के लिए एसीपी द्वारा पर्ची भी वितरण किया गया।मिशन शक्ति के प्रभारी एसआई कौशल किशोर द्वारा व महिला कांस्टेबल दीप्ति त्रिपाठी द्वारा छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो के बारे में जानकारी दिया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता द्वारा एसीपी राजातालाब व थाना प्रभारी मिर्जामुराद का अंग वस्त्र देकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ एसआई मधुसूदन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई