लखनऊ, संवाददाता/आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन लखनऊ व उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार लखनऊ के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ करुणेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी उन्नाव व जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, गुरुवार की सुबह जनपद लखनऊ की आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक राम श्याम त्रिपाठी क्षेत्र 3, राहुल सिंह सेक्टर 11, अखिलेश कुमार क्षेत्र 2, अन्य आबकारी टीम के सदस्य,
जनपद उन्नाव आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह क्षेत्र 4 पूर्वा, अन्य आबकारी टीम के सदस्य एवं जनपद रायबरेली आबकारी टीम से रॉबिन आर्या क्षेत्र 2 बछरावां व आबकारी टीम के सदस्य द्वारा जनपद उन्नाव व रायबरेली क्षेत्र के अंतर्गत सई नदी के किनारे व आसपास के जंगल क्षेत्र में, संदिग्ध स्थलों, बगीचों के किनारे पर दबिश और छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस दौरान मौके से लगभग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही लगभग 500 किलोग्राम लहन को भी मौके से बरामद कर, उन्हें नष्ट कर दिया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।










Users Today : 64
Users This Year : 11854
Total Users : 24447
Views Today : 137
Total views : 48067