विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भिखारीपुर में कृष्णा अपार्टमेंट से बी. एल. डब्लू. मुख्य मार्ग पर ₹7.31 लाख की लागत से 67 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक बी. पी. राय से कराया गया। पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार बिंद ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल एवं संध्या तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने काजीपुरा खुर्द वार्ड में चंदा देवी के आवास से विजय मौर्या के आवास होते हुए बृजनंदन चौरसिया के आवास तक ₹6.73 लाख की लागत से 179 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक गोविंद लाल पटेल एवं कैलाश जायसवाल से संयुक्त रूप से कराया गया। राहुल जायसवाल ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा एवं सोना मौर्या ने संयुक्त रूप से किया।

इसके उपरांत विधायक ने नेवादा वार्ड में लालजी के आवास से गिरधर लाल के आवास तक ₹1.23 लाख की लागत से 29 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक गिरधारी लाल पटेल से कराया गया। प्रेम पटेल ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण वरिष्ठ भाजपा नेता अमित राय एवं अरविंद पटेल बब्बल ने संयुक्त रूप से किया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने हाथों से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया।










Users Today : 69
Users This Year : 19404
Total Users : 31997
Views Today : 129
Total views : 63565