वाराणसी पर्यावरण प्रेमी एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपेन्द्र कुमार मिश्रा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा सा कदम उठाने का अनुरोध किया। बुधवार को प्रातःवृक्षारोपण करते हुये पूजा संकल्प करते हुये कहा कि सनातन समाज के लोंगो को अपना जन्मदिन, अपने बच्चों का जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों को वृक्षारोपण एवं पूजा अर्चना करके मनाए। जिसे देख हमारे नन्हें मुन्ने बच्चों और आने वाले पीढ़ियों मे एक सुंदर संस्कार विकसित होगा और हमारी संस्कृति का संरक्षण होगा।पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जिम्मेदारी है।आइए हम सभी मिलकर प्रकृति के संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लें।

उपेन्द्र मिश्रा ने अपने 44वें जन्मदिन पर पौधारोपण करके अपना जन्म दिवस मनाया। बता दें कि प्रत्येक वर्ष अपने आसपास में पेड़ पौधे लगाकर प्रदूषण को कम करने और स्वेच्छा से पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काम कर रहे हैं। इनका कहना है कि पौधरोपण के लिए सभी युवा अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण में आगे आएं तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी देखभाल करें। आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया।
इससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या बहुत उग्र हो गई है। इसी कर्तव्य को याद करवाने व युवा पीढ़ी को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम हिस्सा लेते रहते हैं। इससे पूर्व में लगाये आम, चीकू, जामुन, अमरूद, नाशपाती, आवला, नींबू, केला, अनार आदि के पौधे शुद्ध हवा के साथ फल देते हुए लहलहा रहे है | इस मौके पर जनार्दन ,अनूप , रेवती रमन ,दशमी , अजीत , संतोष , अर्पित , सुनील , सोनू , दिनेश, आशीष , पवन , गोलू , नीरज , अभिषेक , मोहित , इत्यादि लोग मौजूद रहे |










Users Today : 79
Users This Year : 19414
Total Users : 32007
Views Today : 143
Total views : 63579