मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा एचडीएफसी बैंक, डंकिनगंज, मीरजापुर के नवीनीकृत शाखा और फेस्टिव ट्रीट लोन मेला का शुभारंभ किया गया।
नवीनीकृत शाखा और फेस्टिव ट्रीट लोन मेला के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी ने शाखा के समस्त कर्मचारी और जनपद के समस्त खाताधारकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।
जिलाधिकारी ने बैंक के ग्राहकों को बैंक की सुविधाओं, लोन मेला और साइबर सुरक्षा के बारे में भी अवगत कराया।
नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने एचडीएफसी बैंक की सुविधाओं और नगर वासियों के लिए लोन मेला के प्रयास की सराहना किया।
एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड शारिक हसन ने जिलाधिकारी का स्वागत और आभार व्यक्त किया और एचडीएफसी बैंक के मीरजापुर जिले का सीडी रेशियो, गवर्नमेंट स्पांसर योजनाओं में सहभागिता और फेस्टिव ट्रीट लोन योजनाओं के आफर, विशेषताएं और सर्वसुलभता से अवगत कराया।
एचडीएफसी बैंक एक ही छत के नीचे सभी तरह के लोन की सुविधाओं को उपलब्ध करवा रहा है जिसमें होम लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, आटो लोन, टू व्हीलर लोन, गोल्ड लोन, क्रेडिट कार्ड इजी इमआई आफर, किसान शक्ति लोन, दुकानदार ओडी, प्रापर्टी लोन, वेहिकल लोन, कामर्शियल वेहिकल लोन और स्मार्ट हब व्यापार सम्मिलित हैं।
एचडीएफसी बैंक, डंकिनगंज, मीरजापुर के मुख्य शाखा प्रबंधक अम्बरीश सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों के आगमन और आशीर्वचन पर अपना धन्यवाद प्रेषित किया। इसके साथ ही बैंक अपनी समस्त सुविधाओ को सहज, सरल और सुगम बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।









Users Today : 5
Users This Year : 11865
Total Users : 24458
Views Today : 6
Total views : 48080