चितौड़ी में 100 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिली राहत
इलिया चन्दौली बाढ़ प्रभावित 100 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। चकिया तहसीलदार देवेंद्र यादव ने ग्राम पंचायत चितौड़ी के राजस्व ग्राम सिकठिया में इन परिवारों को राहत पैकेट सौंपे।
यह वितरण शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचाई जा रही राहत सामग्री का एक हिस्सा है।
इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र यादव के साथ राजस्व विभाग के कानूनगो नरेंद्र सिंह, लेखपाल मीरा यादव, होरीलाल पासवान, सुजीत यादव और प्रभाकर शर्मा उपस्थित रहे।
समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव, युवा मंडल अध्यक्ष आशीष पाठक, सोनू पाठक, विजयी बियार, छोटेलाल बियार, बेचई बियार और शीतल प्रसाद भी मौजूद थे।
वितरित की गई सामग्री में दाल, चावल, आटा, चना, आलू, बाल्टी, मग्गा, त्रिपाल, साबुन और कपड़े शामिल थे।
राहत सामग्री प्राप्त करने वालों में प्रभावती, पन्नी, सुमन, मन्नी, सिरमती, शारदा संगीता, रामरती सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
तहसीलदार देवेंद्र यादव ने ग्राम सभा चितौड़ी के बाढ़ पीड़ित गरीब परिवारों को 109 आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों तक शासन और प्रशासन द्वारा दी जा रही सेवाओं को पहुंचाना उनका प्राथमिक कर्तव्य है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 18
Users This Year : 11878
Total Users : 24471
Views Today : 68
Total views : 48142