दिल्ली सुपर कप अंतर एकेडमी क्रिकेट का खिताब पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने जीता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीडीयू नगर  चार दिवसीय दिल्ली सुपर कप 2025 का आयोजन दिल्ली के चौधरी छतर सिंह स्टेडियम में 8 से 11 अक्टूबर तक हुआ। जिसका फाइनल मैच शर्मन क्रिकेट एकेडमी सीनियर और पुर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के बीच बेहद ही रोमांचक और तनावपूर्ण हुआ।

जिसका अंतिम ओवर में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने मात्र 1 रन से जीता और जिले का मान बढ़ाया टीम के मेंटोर शौजब हुसैन और कोच सुरेश जी के अथक प्रयास भी टीम को संजीवनी बुटी की तरह काम आया। टॉस जीत के पहले खेलते हुए पूर्वांचल ने पूरे तीस ओवर में 183 रन का अच्छा खासा स्कोर बनाया।

जिसमें कप्तान अर्चित के संघर्षपूर्ण नाबाद 52 रन सिक्स बाउंड्री सीनियर क्रिकेटर ईनामुद्दीन के बेहतरीन 35 रन पांच झन्नाटेदार बाउंड्री और सत्यम पटेल के 28 रन मोहम्मद आदिल और सूरज के क्रमशः 12,12 रन भी शामिल थे जवाब में दिल्ली ने अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवर में रन गति को बरकरार नहीं रख पाई और अपने विकट खोती रही जिसके लिए पूर्वांचल की बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग की जितनी तारीफ की जय कम है टीम की तरफ से वैभव ने 47 रन कप्तान विक्रांत ने 40 रन की पारी खेली।

पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की तरफ से कप्तान अर्चित ने तीन विकेट लक्ष्य ने भी तीन विकेट लिए जबकि फैसल और रिजवान खान ने दो दो विकेट लिया। पूर्वांचल स्पोर्ट्स 183 रन 8 विकेट पर तीस ओवर में बनाए जबकि दिल्ली 29,5 ओवर में 182 पे ऑल आउट हो गई, प्लेयर ऑफ द मैच अर्चित को दिया गया। बेस्ट फिल्डर सत्यम को मिला बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार ऐनामुद्दीन को मिला।

टीम के विजय प्राप्त होने पे पूर्वांचल स्पोर्ट्स के मुकेश पटेल, वसीम अहमद हरी प्रसाद धवन और दीपक यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई