पायलट ट्रेनिंग के दौरान जोहानसबर्ग में विमान क्रैश होने से रांची निवासी युवक की मौत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से रांची के युवक पीयूष पुष्प की दर्दनाक मौत हो गई।

20 वर्षीय पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी और रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे।

ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पाय ट्रेनिंग ले रहा था।

जोहानसबर्ग में भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पीयूष रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का पूर्व छात्र था।

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई