सपा ने निषाद समाज को जो कुछ दिया,भाजपा ने कर दिया खत्म-लौटनराम निषाद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा (चंदौली)    जातिगत जनगणना व मंडल कमीशन विरोधी भाजपा पहलगांव आतंकी हमले से बैकफुट पर आने के बाद डेमेज कंट्रोल के लिए जातिगत आधार पर जनगणना कराने की घोषणा किया है।यह इंडिया गठबन्धन व समाजवादी पार्टी के पीडीए की ताकत की जीत है।समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने पीडीए समाज को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दिलाकर योग्य बनाने व पिछङों,दलितों का संवैधानिक अधिकार बचाने के लिए भाजपा को हटाने हेतु सपा के पीडीए को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन व पिछड़ावर्ग विरोधी भाजपा कभी पिछङों,दलितों व वंचितों की हितैषी नहीं हो सकती।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूल आधार है।उन्होंने अतिपिछङों से यादव व जाटव भाइयों की नकल कर अपनी अकल खोलने की अपील किया।उन्होंने कहा कि जो पीडीए के मान-सम्मान, अधिकार, प्रतिनिधित्व का विरोधी है,उसको मान-सम्मान, दान व मतदान नहीं। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के रैपुरा में रामजन्म यादव की अध्यक्षता व जगमेंद्र यादव प्रधान, संजय यादव प्रधान, गुरूप्रकाश यादव के संयोजकत्व में परमपूज्य नेताजी व डाॅ.राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने निषाद समाज की जातियों को मान-सम्मान, पहचान व अधिकार दिया जिसे एक एक कर भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। जब नेताजी प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो 1994 में 11 वर्षों से ग्वालियर कारागार में जिल्लत और अपमान की जिन्दगी जीने को मजबूर फूलन देवी को रिहा कराकर सम्मान की जिन्दगी जीने का अवसर दिये,फर्श से उठाकर अर्श पर पहुंचाये,

 

मिर्जापुर-भदोही से चुनाव लङाकर देश की सबसे बङी पंचायत (लोकसभा) में पहुंचाकर निषाद समाज का सम्मान बढ़ाये,उसी फूलन देवी की हत्या भाजपा के ठाकुरों ने कर दिया।निषाद समुदाय के आर्थिक उन्नयन के लिए नेताजी ने तालाबों,झीलों,जलाशयों, मीनारों,पोखरों का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा व 3 वर्षीय बालू-मोरम खनन पट्टा का स्थानीय निषाद मछुआरा जातियों व उनकी मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को देने के लिए 1994 में शासनादेश जारी किये और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना शुरू किये। 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निषाद कश्यप समाज को पहचान देने के लिये 5 अप्रैल को निषादराज जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए थे,जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया।

क्षेत्रीय विधायक प्रभुनाथ यादव ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति, संविधान, लोकतंत्र व पीडीए के सामाजिक न्याय के लिए राममनोहर लोहिया व नेताजी के पदचिन्हों पर चलना जरूरी है।परिवार व समाज की तरक्की के लिए महिलाओं की जागृति आवश्यक है।जब तक नारियां अंधविश्वास व अज्ञानता के पचङे में फंसी रहेंगी,समाज तरक्की नहीं कर सकता।सामाजिक न्याय के आधार को मजबूत करने के जातिगत जनगणना संवैधानिक मुद्दा है।बिना जातिगत आंकडे के सही तरीके से जनकल्याणकारी नीतियाँ बनाया जाना कठिन है। समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने पीडीए को मजबूत कर 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबन्धन ज्यादा टिकाऊ नहीं होता,स्थायित्व के लिए सामाजिक गठबन्धन आवश्यक है।

पीडीए की सशक्तता के लिए पीडीए में सामंजस्य स्थापित करना आवश्यक है।पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने मिशन -2027 में जीत हासिल करने के लिए पीडीए को जागरूक व एकजुट करने के लिए गांव-गांव जनचौपाल लगाने की जरूरत है। सांगठनिक ढांचा को सशक्त बनाने के बूथ गठन व बी.एल.ए. नियुक्ति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,एमएलसी आशुतोष सिन्हा,जिलाध्यक्ष पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ डा.बीरेन्द्र बिन्द, मुगलसराय चेयरमैन मुसाफिर चौहान, आशीष राजभर,रामजन्म साहनी,कुछ.खुशी यादव, राजेश यादव,रामू खरवार  आदि ने सम्बोधित किया।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई