वाराणसी चिरईगांव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चिरईगांव खंड द्वारा संगठन के सौ वर्ष पूर्ण होने पर नारायणपुर मंडल का पथसंचलन कार्यकम नारायणपुर में संपन्न हुआ । सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सहभागी बने। ’’संगठन गढ़ें चलो सुपंथ पर बढ़े चलो ’’ और “हो जाओ तैयार साथियों“ जैसे देशभक्ति के गीत गाते हुए संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बौद्धिक में शचींद्र जिला सेवा प्रमुख ने संघ की स्थापना एवं उसके के कार्यो का उल्लेख करते हुए पंच प्रण एवं सामाजिक समरसता पर बल दिया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक जगलाल चौहान ने किया । बौद्धिक से पूर्व गौरव ने “भारत हमारी माँ है “ एकल गीत का गायन किया ।कार्यक्रम के संयोजक अवनीश , कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पूर्ण गणवेश में अपने प्रतिनिधि संजय सिंह प्रकाश राजभर के साथ उपस्थित रहे ।सुनील जी,बिट्ठल सिंह,पवन चौबे,बबलू चौबे,मोनू , संतोष सिंह ,रोहन सिंह,श्यामकार्तिक,देवमणी समेत सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थिति रहे ।










Users Today : 88
Users This Year : 19423
Total Users : 32016
Views Today : 154
Total views : 63590