चंदौली सैयदराज राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत् महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति के सक्रियकरण और क्रियान्वयन के बारे में छात्राओं को अवगत् करवाया गया। जिसमें महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति एवं मिशन शक्ति की प्रभारी डॉ0 श्रद्धा मिश्रा ने महिला उत्पीड़न समिति की कार्य प्रणाली एवं शिकायत निवारण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला उत्पीड़न निवारण समिति का उद्देश्य एवं मिशन शक्ति के तहत् इस समिति की सक्रियता किस प्रकार बढ़ी है इसकी चर्चा की ।
प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार ने उत्पीड़न के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को मौन हो कर सहे नहीं। समिति के सदस्य असिस्टेंट प्रो0 हेमंत कुमार निराला ने छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न के अंतर्गत सम्मिलित होने वाली सभी छोटी बड़ी गतिविधियों से अवगत् कराया एवं प्रेरित किया कि वे अपने खिलाफ होने वाली ऐसी गतिविधियों को पहचाने एवं उचित कदम उठाएं। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 श्रद्धा मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉ0 रवि प्रकाश, डॉ0 अजय कुमार सोनकर, डॉ0 अभय राज यादव, डॉ0 अवनीश कुमार सिंह,अनुराग सिंह, डॉ0 सर्वेश तिवारी, संकट मोचन झा,अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी,पवन कुमार, शिव शंकर कुमार एवं राजन पाण्डेय समेत सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।











Users Today : 86
Users This Year : 19421
Total Users : 32014
Views Today : 151
Total views : 63587