वाराणसी: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा नेता अभिनव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा संभाग) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास कैलाश सारंग की सहमति से की गई है।
राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’ के अनुसार, यह निर्णय 22 सितंबर 2024 को प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। अभिनव श्रीवास्तव को संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और देशभर के कायस्थ युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय श्रीवास्तव ने सभी प्रदेश और जिला युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अभिनव श्रीवास्तव के नेतृत्व में महासभा की गतिविधियों को गति दें और संगठन को मजबूत बनाएं।











Users Today : 22
Users This Year : 12035
Total Users : 24628
Views Today : 75
Total views : 48536