दिनांक 10 अक्टूबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन डीएम आगरा अरविंद मलप्पा बांगरी को दिया, ज्ञापन देने के मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने खुलेआम टेलीविजन पर अपने कृत्य पर गर्व व्यक्त किया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कानून के शासन का खुला उल्लंघन है।
यह देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैशल मीडिया पर CJI के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाला अजीत भारती सार्वजनिक रूप से ‘सरकार भी हमारी, सिस्टम भी हमारा’ जैसे बयान देता है और इसके बाद उसे थाने से छुड़ाकर भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता अपने साथ ले गया जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस नफरती कार्रवाई को मोदी सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त हैI
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने मांग करी कि मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियां करने वाले सभी व्यक्तियों और ट्विटर हैंडल्स की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन खान, जिला कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला सचिव संजय भारती, महानगर उपाध्यक्ष रामसेवक धाकरे आदि लोग उपस्थित रहेI











Users Today : 32
Users This Year : 12045
Total Users : 24638
Views Today : 95
Total views : 48556