आरपीएफ डीडीयू द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत बैग और ट्रॉली बैग को सुपुर्द करने के संबंध में

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 10.10.25 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त रेल मदद कि किसी यात्री का सामान गाड़ी संख्या 20887 अप वंदे भारत एक्सप्रेस में छूट गया है।प्राप्त रेल मदद के उपरांत आरपीएफ डीडीयू की टीम सक्रिय हुई और उक्त गाड़ी के डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर समय 12:04 बजे आगमन उपरांत ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रभु नाथ राय साथ स्टाफ के द्वारा कोच संख्या C/4 को अटेंड किया गया एवं एक काला रंग का ट्रॉली बैग तथा दो काला रंग का पिंटू बैग पाया गया।आसपास के यात्रियों से पूछने पर किसी ने उक्त सामान पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया।

जिसके बाद शिकायतकर्ता से इसकी पहचान करने पर उनके द्वारा इसे अपना बताया गया। शिकायतकर्ता द्वारा पुष्टि उपरांत उक्त दोनों काला बैग और ट्रॉली बैग को उतरकर डीडीयू पोस्ट लाकर आन ड्यूटी स्टाफ के देखरेख में सुरक्षित रखा गया तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता यात्री को दूरभाष के माध्यम से दी गई।

जिसके बाद शिकायतकर्ता यात्री हर्षित राज पांडे निवासी बोकारो स्टील सिटी,चास जोधाडीह झारखंड रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर उपस्थित हुए तथा अपने वंदे भारत में छूटे हुए एक ट्रॉली बैग तथा दो पिढु बैग को पहचान करने उपरांत आरपीएफ डीडीयू द्वारा सही सलामत ट्रॉली बैग और दोनों पिट्ठू बैग को सुपुर्द किया गया।

उक्त बरामदा सामान का अनुमानित कीमत ₹50000/- बताया।यात्री द्वारा अपना सामान पाकर आरपीएफ के कार्यों की सराहना की गई।

रिपोर्ट – चंचल सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई