आज दिनांक 10.10.2025 को पुलिस अधीक्षक,चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद स्तर पर “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया।

इस Run For Empowerment (मैराथन) में समस्त थानें की महिला आरक्षी, बॉक्सिंग व वेट लिफ्टिंग के कुशल प्रशिक्षकगण, एसआरबीएस स्कूल व नगरपालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं, कुशल खिलाडी व एथलीट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया और समाज को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किए गए । कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर द्वारा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर श्री कृष्ण मुरारी शर्मा व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रीमती स्नेहा तिवारी द्वारा चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा बताया गया कि मैराथन में सुदूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आयी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग ही ना करके अपनी उपलब्धि भी दर्ज की गयी। इसी क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम स्थान-रागिनी राजभर, द्वितीय स्थान-नगमा खातून, तृतीय स्थान-संजना यादव व चतुर्थ स्थान-उजेसा कुमारी को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी सराहना करते हुए कहा गया कि “ जब एक बालिका दौड़ में भाग लेती है, तो वह केवल दौड़ नहीं रही होती, बल्कि अपने अधिकारों, आत्मबल और सपनों की ओर अग्रसर होती है।
क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा बताया गया कि- मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और उन्हें सशक्त बनाना है। महिला सुरक्षा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर योगदान नहीं देंगे, तब तक कोई भी प्रयास पूर्ण नहीं हो सकता । अंत में उपस्थित छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार करें- जनपदीय पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ हैं ।”

साथ ही “Run For Empowerment (मैराथन)” में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को जिला प्रशासन चन्दौली द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है।
मिशन शक्ति अभियान के मुख्य बिंदु:-
* महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
* सुरक्षा और सम्मान: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा कड़े कदम।
* जागरूकता और शिक्षा: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम।.

रन फॉर एम्पावरमेंट मैराथन के उद्देश्य:-
* महिलाओं को सशक्त बनाना: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना।
* जागरूकता फैलाना: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना।
* समाज में सकारात्मक परिवर्तन: समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सम्मान को बढ़ावा देना
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं- जैसे वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 आदि के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, तथा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रीमती स्नेहा तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री आकांक्षा गौतम, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष कन्दवा प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा कौर, बॉक्सिंग व वेट लिफ्टिंग के कुशल प्रशिक्षकगण व अन्य अधि0गण/कर्म0गण मौजूद रहे










Users Today : 55
Users This Year : 6295
Total Users : 18888
Views Today : 122
Total views : 37347