डीडीयू मंडल के गया स्टेशन पर कालका मेल से दो किलो सोना बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बरामद सोने की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई डीडीयू नगर।डीडीयू मंडल के गया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान 12311 अप कालका मेल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से करीब दो किलो सोना बरामद किया।बरामद सोने की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। बिहार चुनाव के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गया स्टेशन पर ट्रेनों की नियमित जांच कर रही थी। देर रात जब हावड़ा–कालका मेल ट्रेन के एक कोच में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों को देखते ही वह घबरा गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व ने टीम ने जब संदिग्ध व्यक्ति का बैग चेक किया। तब उसमें से कई सोने के बिस्कुट बरामद हुए। जब्त सोने का वजन करीब दो किलो पाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कोलकाता से कानपुर सोना लेकर जा रहा था। रेलवे पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी किसी निजी कारोबारी के लिए यह सोना लेकर जा रहा था। सोना से संबंधित कोई दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शक जताया है कि यह सोना अवैध तस्करी के माध्यम से लाया जा रहा था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोने की कीमत का अनुमानत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले की जानकारी आयकर विभाग और सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा को दे दी गई। ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। रेलवे पुलिस का कहना है कि चुनावी मौसम में अवैध नकदी और सोने की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान और तेज किया जाएगा। गया स्टेशन पर पकड़ा गया यह मामला अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक माना जा रहा है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई