वाराणसी गरीबों के रहनुमा, किसानों के हमदर्द, रोटी कपड़ा सस्ती हो, दवा पढ़ाई मुफ़्ती हो, शहीदों के पार्थिव शरीर को घर तक पहुचाने वाले ऐसे श्रद्वेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि आज वाराणसी (रामनगर) अखाड़े पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धाजंलि दी गईं।
उक्त अवसर पर बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव मलिक ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों पिछड़ो दलितों की भलाई के लिये काम किया।सामाजिक न्याय व्यवस्था में सबको बराबर का अधिकार दिया।
पूर्व अध्यक्ष व सभासद श्यामलाल जी कहा कि नेताजी का ही देन है कि आज गांवो कस्बो में गरीब दलित,पिछड़ा, महिलाएं भी प्रधान बन जा रही है।अंत मे दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र यादव मलिक, जिला अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी श्यामलाल यादव पूर्व सभासद, संजय यादव पूर्व सभासद,राजू सोनकर पूर्व सभासद,कमलेश यादव पूर्व सभासद, कमलेश यादव वरिष्ठ नेता, अमन यादव, राधेश्याम यादव गप्पू, कमल जयसवाल,नरेश यादव,मान सिंह चौहान, इंजमामुल खान,मोनू कन्नौजिया,आकाश सिंह, अंशराज चौहान,सतीश बागी,जुनैद खान, सौरभ यादव,राहुल शर्मा,राहुल सोनकर, मृत्युंजय मौर्य,राजा बाबू,विकास विराज,लव कुश साहनी, आदि लोग मौजूद रहे।।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर
Post Views: 15