बड़ागांव- वाराणसी
बड़ागांव ब्लाक अंतर्गत चिलबिला ग्राम सभा में आज और कल दो दिवसीय मेला लगा है। मेला का आज पहला दिन है आस पास के कई गांवों कुड़ी,महुआरी, बौलिया, विश्वनाथपुर,बलुआ, कुम्भापुर एवं हरेहूं से ग्रामीण मेला का आनंद लेने आते हैं।
मेले में बच्चे, बूढ़े, जवान व महिलाएं सभी अपने-अपने पसंद की चीजों की खरीदारी करने में मशगूल दिखाई दिए।
वही मेले में बड़ागांव पुलिस प्रशासन से हल्का प्रभारी नंदलाल कुशवाहा, विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल सिकंदर एवं अभिषेक वर्मा भी चौकन्ने दिखाई दिए।
मेला आयोजन ग्राम प्रधान सभाजीत सरोज की देखरेख एवं मौजूदगी में हो रहा है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 89
Users This Year : 19424
Total Users : 32017
Views Today : 155
Total views : 63591