थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहृता/पीड़िता की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही थी।

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी द्वारा दिनांक 21.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी 17 वर्षीय बहन, जो राजकीय हाई स्कूल ठठरा में पढ़ती है, स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0-240/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अपहृता/पीड़िता की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण
इसी क्रम में दिनांक 25.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त, चेकिंग एवं अपहृता/पीड़िता की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर रखौना रिंग रोड पुल के पास पुलिस टीम द्वारा एक युवक एवं युवती को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम इसराइल पुत्र अनवर, निवासी ग्राम पूरे ठठरा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष बताया। साथ मौजूद युवती की पहचान उक्त मुकदमे से संबंधित अपहृता/पीड़िता के रूप में हुई, जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह एवं अपहृता/पीड़िता एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तथा शादी करना चाहते थे। दिनांक 21.08.2026 को अपहृता/पीड़िता स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद दोनों वाराणसी चले गए तथा वहीं एक धर्मशाला में रुके थे। रुपये समाप्त होने के बाद दोनों वापस आ रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त इसराइल पुत्र अनवर को धारा 137(2)/87 बीएनएस के अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अपहृता/पीड़िता को महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. इसराइल पुत्र अनवर, निवासी ग्राम पूरे ठठरा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
1. 01 अपहृता सकुशल बरामद।

गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कछवा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 मुन्नालाल दूबे, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 महेन्द्र कुमार पटेल, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0का0 विवेक सिंह, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. म0का0 सन्नो देवी, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई