जौनपुर
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर योगी सरकार ने माताओं, बहनों और बेटियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की।
वहीं, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रदेश की सभी महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रा के लिए आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाना होगा।
जौनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अधिकारियों और मातृशक्ति ने योजना का स्वागत किया।
यह सिर्फ मुफ्त बस यात्रा नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम है। योजना की घोषणा से महिलाओं में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया।










Users Today : 35
Users This Year : 24625
Total Users : 37218
Views Today : 56
Total views : 73117