मिर्जामुराद
गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सावन महोत्सव ‘उत्कर्ष’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को सावनमय कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
लोकगीत में रोशनी और आंचल पटेल की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। वहीं समूह नृत्य में सौम्या, माही, आंचल, किरण, पिंकी वर्मा और रितु यादव ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखने में मदद करते हैं।

उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, अंजली जायसवाल, डॉ. विजय सिंह, श्वेता कुमारी, अमृता सिंह, स्नेहा मिश्रा, संजू गुप्ता, मुकेश यादव, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य प्रवक्तागण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।











Users Today : 34
Users This Year : 24624
Total Users : 37217
Views Today : 55
Total views : 73116